खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के नये गाने ने मचाया धमाल, ‘ड्रीम में एंट्री’ ने हिला दी पूरी कंट्री’

ENTERTAINMENT NEWS : वैलेंटाइन वीक में एकबार फिर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अदाकारा अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया है। दोनों एक्टर्स ने रोमांस का तड़का लगाते हुए इस खूबसूरत वीक में प्रशंसकों को स्पेशल ट्रीट दिया है। फिलहाल दोनों का एक रोमांटिक गाना इनदिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का धमाल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत हीरोइन में शुमार अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का गाना “ड्रीम में एंट्री” गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। गाने में अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बनता है। वहीं, खेसारी लाल यादव का कूल-डूड वाला लुक प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
लाखों में पहुंचा व्यूज
“ड्रीम में एंट्री” गाना रिलीज के कुछ ही घंटों के बाद लाखों में पहुंच गया है। फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गाने में दोनों कपल का अंदाज काफी लुभा रहा है।
विदित है कि खेसारी लाल और अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता हैं। इसके पहले भी दोनों के गाने लोगों की जुबान पर चढ़ते रहे हैं। फिलहाल इस गाने पर प्रशंसक अपना प्यार लुटा रहे हैं।