BIHAR WEATHER ALERT : हीटवेब को लेकर 14 जिलों को मौसम विभाग का अ’लर्ट, रहें सा’वधान

PATNA : बिहार में गर्मी का क’हर लगातार जारी है लिहाजा हीट वेब को लेकर मौसम विभाग ने भी अ’लर्ट जारी कर दिया है। बीते 24 घंटे में सूबे के 17 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। वहीं, बांका जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में रहेगा हीटवेब का कहर
फिलहाल मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों को हीट वेब का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना, शेखपुरा, पश्चिम चंपारण जिले का माधोपुर, बक्सर, बांका और सीवान जिले का जीरादेई रविवार को सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं, पटना, बक्सर और भोजपुर में लू चलने की संभावना है।
रविवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी और पूसा (समस्तीपुर) में दर्ज हुआ जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज हुआ।वहीं, बक्सर में 42.5 डिग्री, शेखपुरा में 42.4 डिग्री, सीवान में 42 डिग्री, पटना में 42 डिग्री जबकि पश्चिमी चंपारण में 40.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ हीट वेव की स्थिति रही।
इसके साथ ही गया में 41.4 डिग्री, भागलपुर में 40.9 डिग्री, छपरा में 40.8 डिग्री, जमुई में 42.3 डिग्री, वैशाली में 40 डिग्री, औरंगाबाद में 41.6 डिग्री, बेगूसराय में 40.6 डिग्री, खगड़िया में 41.4 डिग्री, नवादा में 41.8 डिग्री, नालंदा में 41.5 डिग्री जबकि सहरसा में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 अप्रैल से हीटवेब की संभावना बन रही है। ऐसे में अगर दिन के वक्त हवा की गति तेज होती है तो राजधानी पटना का टेंपरेचर 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है लिहाजा लोगों से बाहर निकलने से परहेज करने की हिदायत दी गई है।