बिहार

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये अनिल हेगड़े, CM नीतीश के साथ साझा की तस्वीर, सादगी की हैं मिसाल

PATNA : बिहार में एकतरफ जहां सियासी घटनाक्रम तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है, वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा के लिए अनिल हेगड़े (Anil Hegde elected unopposed to Rajya Sabha) का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जीत के बाद हाथ में प्रमाण-पत्र लिए अनिल हेगड़े ने सीएम नीतीश कुमार के साथ तस्वीर भी साझा की है।

निर्विरोध चुने गये अनिल हेगड़े

गौरतलब है कि अनिल हेगड़े (Anil Hegde) का निर्विरोध चुना जाना तय था क्योंकि उनके अलावे किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था। कर्नाटक के रहने वाले अनिल हेगड़े पिछले 31 सालों से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ हैं। जेडीयू में अनिल हेगड़े (Anil Hegde) को निर्विरोध चुना गया था। अब निर्वाचित होने के बाद उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक होगा।

सीएम के साथ साझा की तस्वीर

विदित है कि अनिल हेगड़े लंबे समय से जदयू और नीतीश कुमार के साथ जुड़े हुए हैं। पिछला संगठन का चुनाव इन्हीं के नेतृत्व में कराया गया था। राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इन्होंने कराया था और नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन का सर्टिफिकेट दिया था। अब नीतीश कुमार ने अनिल हेगड़े पर ही अपना विश्वास जताया है।

गौरतलब है कि JDU के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र (King Mahendra) के निधन के कारण खाली हुई सीट पर जदयू (Jdu) ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अनिल हेगड़े (JDU Announced Candidate Anil Hegde for Rajya Sabha) को अपना उम्मीदवार बनाया था। अनिल हेगड़े पिछले 38 साल से सक्रिय राजनीति में हैं। सबसे पहले जनता पार्टी, फिर जनता दल और समता पार्टी के बाद वे जेडीयू में हैं।

सादगी की हैं मिसाल

अनिल हेगड़े ने रामकृष्ण हेगड़े (Ramkrishna Hegde) के साथ जनता पार्टी में कार्य किया। वे बाद में जॉर्ज फर्नांडिस और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के करीबी रहे। अनिल हेगड़े की गिनती देश में समाजवादी विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित नेताओं में होती है। डंकन प्रस्ताव हो या फिर कांडला पोर्ट पर हड़ताल, इन सभी में अनिल हेगड़े शामिल रहे।

12 सालों से रह रहे हैं जेडीयू दफ्तर में

अनिल हेगड़े को सादगी की मिसाल माना जाता है। वे 1994 से 2008 तक जॉर्ज फर्नांडिस के खास रहे। पार्टी के प्रस्ताव बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहा करती थी। उडुपी जिले के एक साधारण परिवार में जन्में अनिल हेगड़े के पिता किसान थे। अनिल हेगड़े पिछले 12 साल से पटना में जेडीयू कार्यालय में ही रहते हैं। सादगी के लिए कार्यकर्ताओं के बीच उनकी खास पहचान है। उन्हें कभी किसी पद का लोभ नहीं रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button