बिहार

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पहुंचे पटना, महागठबंधन के नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

PATNA : विरोधी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) आज सियासी दलों से समर्थन मांगने के लिए पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि वे पटना के होटल मौर्य में 3 बजे महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

महागठबंधन के नेताओं से होंगे रू-ब-रू

विदित है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों ने सामूहिक तौर पर ये फैसला लिया है कि वे अपना मत और समर्थन यशवंत सिन्हा को देंगे। आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही वे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने के लिए दिल्ली एम्स भी गये थे और उनका हालचाल लिया था।

आरजेडी ने लिया स्पष्ट फैसला

गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा आज मौर्या होटल में तीन बजे के करीब महागठबंधन के नेताओं से रूबरू होंगे। उन्हें संबोधित करेंगे और अपने पक्ष में माहौल बनाएंगे। इधर, कहा जा रहा है कि पटना में महागठबंधन ने साफ फैसला लिया है कि मुर्मू की तरफ एक भी वोट नहीं जाएगा और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जाएगा। खासकर महागठबंधन के कुछ दल, जैसे राजद ने अपने प्रदेश कार्यालय में बैठक कर इस बात पर सहमति दे दी है कि यशवंत सिन्हा को वोट देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button