BIHAR : मंत्रियों के विभागों का आज होगा बंटवारा, नीतीश की बड़ी घोषणा, कैबिनेट विस्तार में रखा गया विशेष ख्याल

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद आज ही मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है।
नीतीश ने कही बड़ी बात
शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आज ही सभी मंत्रियों के विभागों को भी घोषणा कर दी जाएगी और शाम 4:30 बजे अपने सभी मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब बिहार पहले से और अधिक तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
विदित है कि राजभवन में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया, जहां कुल 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इस बार कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण का खासा ख्याल रखा गया है। इनमें आरजेडी से 3 मुस्लिमों को मंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल रखा गया है।