बिहार

नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन-सा विभाग

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से जुड़ी हुई आ रही है। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। नीचे सभी मंत्रियों के विभागों का नाम दिया गया है।

विभागों का बंटवारा

आपको बता दें कि सीएम नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। नीतीश कुमार के जिम्मे गृह विभाग, निगरानी, निर्वाचन, सामान्य प्रशासन विभाग दिया गया है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण और नगर विकास विभाग दिया गया है। इसके साथ ही विजेन्द्र यादव को ऊर्जा और योजना विभाग दिया गया है। तेजप्रताप को वन एवं पर्यावरण विभाग मिला है। इसके साथ ही मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

इन्हें बनाया गया कृषि मंत्री

इसके साथ ही जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया है। प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। समीर महासेठ को उद्योग मंत्री बनाया गया है। शीला कुमार को परिवहन मंत्री बनाया गया है। सर्वजीत के पास पर्यटन विभाग है। अशोक चौधरी को भवन निर्माण मंत्री बनाया गया है। विजय चौधरी को वित्त और वाणिज्य विभाग दिया गया है। सुरेन्द्र प्रसाद को सहकारिता विभाग, विजय चौधरी को संसदीय कार्य, रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। आलोक कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बनाया गया है। जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्रालय विभाग का मंत्री बनाया गया है।

इसके साथ ही ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री बनाया गया है। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना एनं जनसंपर्क मंत्री बनाया गया है। जयंत राज को लघु जलसंसाधन मंत्री बनाया गया है। अनीता देवी को पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण विभाग, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button