बिहार

जेडीयू ने जिला प्रभारियों की लिस्ट की जारी, जानिए किसे मिली कहां की बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने जिला प्रभारियों की नई लिस्ट जारी की है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी की गई लिस्ट में कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लिस्ट के मुताबिक मदन पटेल और अमरेंद्र कुमार सिंह को बगहा, कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल और संजय कुशवाहा को पश्चिम चंपारण, पूर्व विधायक प्रदीप सिंह और नंदकिशोर चौधरी को पूर्वी चंपारण, राणा रंधीर सिंह चौहान और रंजन पटेल को शिवहर का प्रभारी बनाया गया है।

जेडीयू जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी

इसके साथ ही मेजर इकबाल हैदर खान और श्याम कुमार को सीतामढ़ी, रंजीत सहनी और रंजीत कुमार झा को दरभंगा की ज़िम्मेदारी दी गई है। अब्दुल और सतीश कुमार को सुपौल, जियाउद्दीन खां और कौशल किशोर कुशवाहा को मधुबनी, अमर कुमार चौधरी और भारती मेहता को अररिया, पवन मिश्रा और राजकुमार गुप्ता को किशनगंज, प्रह्लाद सरकार और प्रभात रंजन झा को पूर्णिया की जिम्मेदारी मिली है।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, रमेश ऋषिदेव और अशोक बादल को कटिहार, डॉ. शिवकुमार यादव और अक्षय झा को मधेपुरा, प्रो. बिजेंद्र नारायण यादव और बीबी प्रभाकर को सहरसा, डॉ. रंजू गीता और रामनाथ रमण पासवान को मुजफ्फरपुर, शालिनी मिश्रा और इंद्रदेव पटेल को गोपालगंज का जिला प्रभारी बनाया गया है। 

अल्ताफ आलम राजू और नंदकिशोर सिंह को सीवान, रॉबिन सिंह और नूतन पासवान को सारण, राजीव नयन उर्फ राजू और रणविजय कुमार को वैशाली, अरुण कुशवाहा और जागेश्वर राय को समस्तीपुर, दुर्गेश राय और साधना सदा को बेगूसराय, भूमिपाल राय और मंजू देवी को खगड़िया, सुनील कुमार और सुबोध पटेल को नवगछिया, राजेश कुमार कुशवाहा और कन्हैया सिंह को भागलपुर, विभूति गोस्वामी और शुभानंद मुकेश को बांका का प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही जितेंद नाथ और शंकर सिंह को मुंगेर, ललन प्रसाद कुशवाहा और हिमांशु पटेल को लखीसराय, इंद्रदेव कुशवाहा और विक्रम कुमार सिंह को शेखपुरा, रीना यादव और मुनेश्वर सिंह को नवादा, परमहंस कुमार और सुनील कुमार को नालंदा का प्रभार मिला है। 

जयप्रकाश चंद्रवंशी और नरेंद्र पटेल को बाढ़, संजय सिंह और बबन सिंह कुशवाहा को पटना, जयकुमार सिंह और शक्ति कुमार शोला को भोजपुर, भगवान सिंह कुशवाहा और अजीत कुमार को बक्सर, अजीत चौधरी और अशोक कुमार को कैमूर, प्रभात रंजन सिंह और अनिल कुमार सिंह कुशवाहा को रोहतास, बिजेंद्र कुमार यादव और अमरेश चौधरी को अरवल, संतोष कुशवाहा और मनोरंजन गिरि को जहानाबाद, नंदकिशोर कुशवाहा और शौकत अली को औरंगाबाद, डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी और मुकेश विद्यार्थी को गया और ज्ञानचंद पटेल और राजिकशोर प्रसाद को जमुई जिले की ज़िम्मेदारी दी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button