AAJ KA RASHIFAL (10 October) : इस राशि के जातकों की आर्थिक मामलों में होगी प्रगति, इन्हें मिलेगा त’नाव

TODAY HOROSCOPE : ज्योतिष में ग्रहों की चाल से ही शुभ और अशुभ पल बनते हैं, जो आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन शुभ है तो आप उसे अच्छे तरीके से मना सकते हैं और ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर उसे और भी बेहतर करने के उपाय कर सकते हैं तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।
जानिए आज का राशिफल
मेष : मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। राहु चंद्रमा की युति मन को प्रभावित करती है। बहते हुए जल में आठ-दस जीवित मछली दिन के समय प्रवाहित करें।
वृषभ : भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। विवाद न करें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों।
मिथुन : आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दिया गया रुपया प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कर्क : पिता या घर के मुखिया या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह : व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी।
तुला : व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
वृश्चिक : रोग या शत्रु तनाव का कारण होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
मकर : राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
कुंभ : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मीन : रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।