बिहार

जनता दरबार में CM नीतीश का पा’रा हुआ हाई, इस मामले पर अधिकारियों को लगायी जमकर फ’टकार

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार के दौरान पारा हाई हो गया, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। ये पूरा मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनकर उनका जल्द से जल्द निपटारा कर रहे हैं। इसी दौरान एक फरियादी ने शिक्षा विभाग की पोल खोल दी। कैमूर से आए एक फरियादी ने कहा कि वह साल 2019 में मैट्रिक पास किया है लेकिन अबतक उसे मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इस संबंध में कई मर्तबा शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है लिहाजा मुझे थक-हारकर आपके पास जनता दरबार में आना पड़ा। अब आपसे ही उम्मीद है।

इतना सुनते ही मुख्यमंत्री उखड़ गये और तुरंत शिक्षा विभाग सचिव को कॉल लगा दिया और फटकारते हुए कहा कि यह लड़का 2019 में मैट्रिक पास किया है लेकिन अबतक इसे प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, इस मामले पर तुरंत ध्यान दें। सीएम नीतीश यहीं नहीं रुके, उन्होंने शिक्षा सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि हर बार इस तरह का मामला क्यों आता रहता है, आपलोग क्या करते हैं, क्यों नहीं इसपर ध्यान देते हैं। हर बार आखिरकार कैसे इस तरह का मामला आता है, जिसके बाद अधिकारी ने तुरंत इसमें सुधार का भरोसा सीएम नीतीश को दिया।

विदित है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button