Bihar Weather : बिहार में बढ़ेगी और ठंड, दो दिनों में गिरेगा और पारा, 17 जिलों के तापमान में आयी गिरावट

PATNA : बिहार में ठंड (Bihar Weather) में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। सूबे में पछुआ हवा की गति 6-8 किमी प्रति घंटा रहेगा, जिसकी वजह से ठंड में इजाफा होगा। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में सुबह के वक्त हल्के कोहरे छाए रहेंगे।
ठंड में होगा इजाफा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बिहार में ठंड (Bihar Weather) में इजाफा देखने को मिलेगा। पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के अनुसार बिहार में मंगलवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने के साथ इंड में बढ़ोतरी की संभावना है। बीते 24 घंटे के दौरान रविवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, राजधानी के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, कटिहार जिले के औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 12 December : इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, मिलेगा सुनहरा मौका, जानिए राशिफल

रेड जोन में प्रदूषण लेवल
हालांकि ठंड बढ़ने के साथ ही बिहार में प्रदूषण (pollution in Bihar) का लेवल भी हाई होते जा रहा है। मुजफ्फरपुर शहर में प्रदूषण रेड जोन में है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल इलाके का AQI 365, एमआइटी का एक्यूआइ 357 और समाहरणालय का एक्यूआइ 238 दर्ज किया गया। शहर में होने वाले निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जाती है। इस कारण उड़ रही धूल ने पूरा मामला ही खराब कर दिया है। सड़क पर दौड़ रही पुरानी गाड़ियां भी प्रदूषण बढ़ा रही हैं। प्रशासन की ओर से इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।