अक्षरा सिंह की ‘कमरिया’ ने दर्शकों को बनाया दीवाना, लोगों को दे दिया ये चै’लेंज

ENTERTAINMENT DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने नये गाने से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया भोजपुरी गाना कमरिया इनदिनों सोशल मीडिया पर गदर मचाया हुआ। ये गाना अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के ऑफिशियल यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसके भोजपुरी प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह की ‘कमरिया’ ने बनाया दीवाना
ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस सांग में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की केमिस्ट्री करण खन्ना (Karan Khanna) के साथ खूब जम रही है। फैंस भी काफी नोटिस कर रहे हैं। वहीं, गाने की कोरियोग्राफी काफी शानदार है। अक्षरा (Akshara Singh) और करण खन्ना (Karan Khanna) इस गाने में दिल को छू लेने वाले स्टेप्स करते नजर आए हैं।
कमाल के हैं डांस मूव्स
इस गाने की रिलीज से पहले ही अक्षरा सिंह (Akshara Singh) काफी उत्साहित थीं। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के इस गाने में डांस मूव्स कमाल के हैं। ये गाना अभी काफी हिट है। गाने की रिलीज के बाद अक्षरा सिंह खुद इंस्टाग्राम पर लाइव की थी, जिसके बाद लोगों ने काफी प्यार दिया है। वैसे आपको बता दें कि गाना ‘कमरिया’ को अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं।

गाने में उनके साथ रौशन सिंह की भी आवाज काफी कर्णप्रिय है। गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने बनाया है। म्यूजिक रौशन सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय (मनोज) हैं। डीओपी पंकज सोनी और अरमान सिंह हैं।