आधी रात को पटना की सड़कों पर निकले Tejashwi Yadav, लोगों को आयी लालू प्रसाद की याद

PATNA : बिहार में लगातार बढ़ रही ठंड के बाद सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मंगलवार की आधी रात को पटना की सड़कों पर निरीक्षण करने निकल पड़े। तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने घर से निकलने के बाद सबसे पहले सड़क किनारे सो रहे ग’रीबों का हाल-चाल जाना और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटें।
आधी रात को तेजस्वी का निरीक्षण
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) द्वारा किए जा रहे इस निरीक्षण के बाद लोगों को उनके पिता लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की याद आ गयी। वे भी अचानक से जरूरतमंदों के बीच पहुंच जाया करते थे। निरीक्षण के दौरान तेजस्वी यादव ने कई इलाकों में जाकर जायजा लिया। इस दौरान पुल के नीच रह रहे लोगों का भी हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों का भी जायजा लिया और पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें : जेडीयू नेता के घर मिली भारी मात्रा में श’राब, पुलिस ता’बड़तो’ड़ कर रही छा’पेमा’री

ये भी पढ़ें : BIHAR : DGP बनते ही ए’क्शन में RS Bhatti, बुलायी बिहार की अबतक की सबसे बड़ी पुलिस मीटिंग
रैन बसेरा का भी निरीक्षण
इसके साथ ही पटना में बने पुलों के किनारे खुले आसमान में सो रहे लोगों के बीच जाकर उनका हालचाल जाना और नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए खाली जगहों पर अस्थायी रैन बसेरा बनवाने का भी निर्देश दिया।
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav) ने नगर विकास मंत्री के तौर पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात में होने वाली साफ-सफाई का भी जायजा लिया। तेजस्वी यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पहचान-पत्र के साथ रैन बसेरों में निःशुल्क रहने की इजाजत मिलनी चाहिए। महिलाओं के लिए अलग से रैन बसेरा बनवाने का भी निर्देश तेजस्वी ने दिया।