Bihar Weather : बिहार के लिए अगले 72 घंटे पड़ेंगे भा’री, इस दिन से पड़ेगी और अधिक ठंड, शीतलहर का अ’लर्ट

Bihar Weather : बिहार के लिए अगले 72 घंटे और भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट (Bihar Weather) जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार है लिहाजा अभी और कड़ाके की ठंड में वृद्धि होने की आशंका जतायी जा रही है।
अगले 72 घंटे भा’री
मौसम विभाग ने इस संबंध में सैटेलाइट इमेज भी जारी किया है, जिसमें पूरे राज्य में कोहरा छाया हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग (Bihar Weather) के मुताबिक प्रदेश में उत्तरी और उत्तर-पछुआ की हवा सतह से 1.5 किमी ऊपर बनी हुई है। इसकी स्पीड 6 से 8 किमी प्रति घंटा है। वहीं, प्रदेश सहित मध्य भारत में प्रति चक्रवात के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड रहेगी।
ये भी पढ़ें : BIHAR WEATHER UPDATE : बिहार में सर्दी का टूटेगा 8 साल का रिकॉर्ड, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, हो जाएं सा’वधान

ये भी पढ़ें : सुधाकर सिंह के बयान के बाद Nitish Kumar ने तोड़ी चु’प्पी, तेजस्वी को कही सीधी बात, आरजेडी को न’सीहत
तापमान में गिरावट आने की संभावना
बिहार के 4-5 जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति भी रह सकती है। न्यूनतम तामपान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश में अब रात के साथ-साथ दिन भी काफी सर्द हो गये हैं। मंगलवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा। मध्य भारत में प्रति चक्रवात के प्रभाव से बिहार में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है।
वहीं, बिहार समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाके कोहरे की चपेट में हैं। विजिबिलिटी घटने से विमान, रेल और सड़क यातायात सेवाएं काफी अधिक प्रभावित हुई हैं। बिहार में शीतलहर का सितम अभी और देखने को मिलेगा।