राष्ट्रीय

Padma Award : पद्म पुरस्कारों का हुआ एलान, मुलायम सिंह यादव को मिला पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट


Padma Award : साल 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों (Padma Award) की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों (Padma Award) की सूची को मंजूरी दे दी है। इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री भी शामिल हैं। खास बात ये है कि इस बार कुल 19 पुरस्कार (Padma Award) विजेता महिलाएं हैं। सपा के संरक्षक रहे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अभिनेत्री रवीना टंडन को मिला है।

पद्म पुरस्कारों का एलान

74वें रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों (Padma Award) की घोषणा की गई है। इस बार 26 लोगों को इस अवॉर्ड्स के लिए सेलेक्ट किया गया है। दिलीप महालनोबिस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म विभूषण (Padma Award) अवॉर्ड से नवाजेंगी। प. बंगाल से ताल्लुक रखने वाले पूर्व चिकित्सक दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण अवॉर्ड (Padma Award) से नवाजा जाएगा। ये वहीं चिकित्सक है, जिन्होंने ORS के फॉर्मूले की खोज की थी। उन्हें मरणोपरांत ये पुरस्कार दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झ’टका, इस करीबी नेता ने छोड़ा साथ

दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण अवॉर्ड

इन्हें मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड

वहीं, अंडमान के रिटायर सरकारी चिकित्सक डॉ. रतन चंद्र कर को पद्म श्री (Padma Award) से नवाजा जाएगा। वो जरावा जनजाति के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों के शिक्षा पर काम करने के लिए पद्मश्री (Padma Award) से नवाजा जाएगा। साथ ही 50 सालों से वंचित और शोषण लोगों का इलाज कर रहे मुनीश्वर चंदर डावर को सस्ती स्वास्थ्य सेवा के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण की लिस्ट

वहीं, इरुला जनजाति के एक्सपर्ट सांप पकड़ने वाले विेशेषज्ञ वदिवेल गोपाल और मासी सदाइयां को पशु कल्याण के क्षेत्र में पद्म श्री (Padma Award) से सम्मानित किया जाएगा। ये लोग जहरीले सांपों को पकड़ने में माहिर माने जाते हैं।

पद्म पुरस्कारों का एलान

पद्म पुरस्कार 2023

  • दिलीप महालनाबिस – पद्म विभूषण – चिकित्सा (बालरोग)
  • रतनचंद्रकर – पद्मश्री – चिकित्सा – अंडमान निकोबार
  • हीराबाई लोबी – पद्मश्री – सामाजिक कार्य (आदिवासी) – गुजरात
  • मुनीश्वर चंदर डावर – पद्मश्री – मेडिसिन – मध्यप्रदेश
  • रामकुइवांगबे न्यूमे – पद्मश्री-सामाजिक कार्य – असम
  • वीपी अप्पुकुट्टन पोडुवल – पद्मश्री – सामाजिक कार्य – केरल
  • शंकुरत्री चंद्रशेखर – पद्मश्री – सामाजिक कार्य – आंध्रप्रदेश
  • वदिवेल गोपाल और मासी सदइयां – पद्मश्री – सामाजिक कार्य – तमिलनाडु
  • तुला राम उप्रेती – पद्मश्री -कृषि – सिक्किम
  • नेकराम शर्मा – पद्मश्री – कृषि – हिमाचल प्रदेश
  • जनम सिंह सोय – पद्मश्री – साहित्य और शिक्षा – झारखण्ड
  • धनीराम टोटो – पद्मश्री – साहित्य और शिक्षा – प. बंगाल
  • बी. रामकृष्ण रेड्डी – पद्म श्री – साहित्य और शिक्षा – तेलंगाना
  • अजय कुमार मंडावी – पद्मश्री – कला – छत्तीसगढ़
  • रानी मचैया – पद्मश्री – कला – कर्नाटक
  • केसी रनरेमसंगी – पद्मश्री – कला -मिजोरम
  • राइजिंदबोर कुर्कलंग – पद्मश्री – कला – मेघालय
  • मंगला कांति रॉय – पद्म श्री – कला – प. बंगाल
  • मोआ सुबोंग – पद्मश्री – कला -नगालैंड
  • मुनिवेंकटप्पा – पद्मश्री – कला – कर्नाटक
  • डोमर सिंह कुंवर – पद्मश्री – छत्तीसगढ़
  • परशुराम कोमाजी खुने – पद्मश्री – कला रंगमंच – महाराष्ट्र
  • गुलाम मुहम्मद जाज – पद्मश्री -कला शिल्प -जम्मू और कश्मीर
  • भानु भाई चित्र – पद्मश्री – कला पेंटिंग – गुजरात
  • परेश राठवा – पद्मश्री – कला पेंटिंग – गुजरात
  • कपिल देव प्रसाद – पद्मश्री – कला (कपड़ा) – बिहार

इनके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी और भारतीय मूल के अमेरिकी मेथेमेटिशियन श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। इनके अलावा 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button