Virat Kohli-Anushka Sharma : एकबार फिर धार्मिक यात्रा पर निकले कोहली-अनुष्का, जानिए क्या है खास मायने
Virat Kohli-Anushka Sharma : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एकबार फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ धार्मिक यात्रा पर निकल गये हैं।

Virat Kohli-Anushka Sharma : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली (Virat Kohli) इनदिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से मिले ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं। इस लंबे ब्रेक के दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) के साथ ऋषिकेश पहुंच गये हैं, जहां वे पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के गुरु स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में अध्यात्म के समंदर में गोते लगा रहे हैं।
इस विशेष कार्य के लिए पहुंचे ऋषिकेश
दरअसल, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) के साथ एक धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में यहां पहुंचे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) के साथ उनकी बेटी वामिका (Vamika) भी है। कोहली की इस विजिट के बारे में आश्रम के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद गिरि की समाधि के भी दर्शन किए और गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती में भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने ईशान किशन को दी चेतावनी, कहा : सुधर जाओ वरना…..

कोहली का है खास प्लान
बताया ये भी जा रहा है कि मंगलवार की सुबह योगाभ्यास और पूजा-अर्चना के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) आश्रम में एक सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान कर भंडारे का भी आयोजन करेंगे और वे आश्रम में ही रूकेंगे। इसके बाद वे आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज (Australia Test Series) की तैयारियों में जुट जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Sachin Tendulkar : क्या हुआ था जब सचिन तेंदुलकर बीच सड़क हो गये थे बेहोश, जानिए मजेदार किस्सा
गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ इसी महीने वृंदावन का भी दौरा किया था और वृंदावन में ही श्री परमानंद जी का आशीर्वाद भी लिया था। इसके बाद वे श्रीलंका (Srilanka) और न्यूजीलैंड (Newzealand) के खिलाफ हुई सीरीज में कमाल दिखाया था। विदित है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने वाली है।