Budget 2023 : मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट, एकलव्य स्कूलों में होगी 38 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती
Budget 2023 : देश की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब देश के एकलव्य स्कूलों में 38 हजार 800 टीचर्स और कर्मियों की भर्ती होगी।

Budget 2023 : देश के एकलव्य स्कूलों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने आम बजट (Budget 2023) 2023-24 पेश करते हुए बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री (Nirmala Sitaraman) ने घोषणा की है कि आगामी 3 सालों में देश के 740 एकलव्य स्कूलों (Eklavya school) में 38 हजार 800 टीचर्स और सहायक कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
एकलव्य स्कूलों के लिए सौगात
आपको बता दें कि इन (Budget 2023) एकलव्य स्कूलों में 3.5 लाख आदिवासी छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। इस मौके पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के बजट (Budget 2023) में 1418.04 करोड़ रुपये से 581.96 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। साल 2021 में 1418.04 करोड़ रुपये का बजट था, जो 2022-23 में बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : Bihar Weather Alert : बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, हो जाएं स’तर्क, यहां जानिए मौसम का हाल

जेटली ने की थी घोषणा
ये योजना (Budget 2023) आदिवासीय छात्रों के लिए चलाए जा रहे आवासीय स्कूलों की मदद करती है। गौरतलब है कि देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2018 के बजट सत्र में आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल खोलने की योजना का एलान किया था। इन स्कूलों में आदिवासीय बच्चों को एजुकेशन देने के साथ ही आदिवासी अंचल की स्थानीय कला, संस्कृति और खेलों और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाता है।
विदित है कि सरकार ने दिसंबर 2022 में संसद में ये जानकारी दी थी कि एकलव्य स्कूलों में 41 फीसदी पद यानी 2892 पद खाली पड़े हैं।