Budget 2023 : मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 7 लाख रुपये तक की आमदनी अब टैक्स-फ्री
Budget 2023 : मिडिल क्लास को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब 7 लाख रुपये तक की आमदनी टैक्स-फ्री होगी।

Budget 2023 : मोदी सरकार (Modi Government) ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। आम बजट (Budget 2023) पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने टैक्सधारकों को बड़ी राहत दी है। अब 7 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। संसद में बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया आयकर स्लैब पेश किया।
मिडिल क्लास को मिली बड़ी राहत
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से (Budget 2023) लगातार आयकर में राहत देने की मांग की जा रही थी, जिसे आज मोदी सरकार ने पूरा कर दिया। ये आम बजट (Budget 2023) आम चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है। आपको बता दें कि अभी तक 5 लाख रुपये तक आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता था लेकिन अब इस कैप को सरकार ने बढ़ाकर 7 लाख रुपये तक कर दिया है।
ये भी पढ़ें : Budget 2023 : मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट, एकलव्य स्कूलों में होगी 38 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती

(Budget 2023) नयी कर व्यवस्था के तहत अब बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट 3 लाख रुपये कर दी गई है। अब 6 टैक्स स्लैब की जगह अब 5 टैक्स स्लैब होंगे। न्यू टैक्स रिजीम में 15.5 लाख तक की इनकम पर 52 हजार 500 रुपये स्टैंडर्ट डिडक्शन कर दिया गया है।
यहां देखिए नया टैक्स स्लैब:
- 0 से तीन लाख पर 0 फीसदी
- 3 से 6 लाख पर 5 फीसदी
- 6 से 9 लाख पर 10 फीसदी
- 9 से 12 लाख पर 15 फीसदी
- 12 से 15 लाख पर 20 फीसदी
- 15 से ज्यादा लाख पर 30 फीसदी
इसके साथ ही देश के एकलव्य स्कूलों के लिए भी मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने आम बजट (Budget 2023) 2023-24 पेश करते हुए बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री (Nirmala Sitaraman) ने घोषणा की है कि आगामी 3 सालों में देश के 740 एकलव्य स्कूलों (Eklavya school) में 38 हजार 800 टीचर्स और सहायक कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
एकलव्य स्कूलों के लिए सौगात
आपको बता दें कि इन (Budget 2023) एकलव्य स्कूलों में 3.5 लाख आदिवासी छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। इस मौके पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के बजट (Budget 2023) में 1418.04 करोड़ रुपये से 581.96 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। साल 2021 में 1418.04 करोड़ रुपये का बजट था, जो 2022-23 में बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।