राष्ट्रीय

Nirmala Sitaraman : मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए खोला पिटारा, स्पेशल सेविंग स्कीम का एलान, मिलेगा इतना ब्याज

Nirmala Sitaraman : देश की मोदी सरकार ने आम बजट में महिलाओं पर काफी फोकस किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने बजट 2023-24 को पेश करते हुए महिलाओं के लिए पिटारा खोला और बड़ा एलान किया। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम अनाउंस की।

महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने महिला सम्मान बचत योजना स्कीम का एलान किया। इस योजना के तहत लड़की या महिलाओं के नाम पर 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा। इस पर 7.5% का ब्याज दिया जाएगा। महिला सम्मान बचत योजना मार्च 2025 तक रहेगा।

महिलाओं के लिए विशेष एलान :

  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा।
  • किसान महिला अनुसूचित जातियों को सामाजिक विकास संभव किया है।
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है।
  • बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा।
  • बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होगी।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
  • अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • महिला सम्मान बचत-पत्र योजना शुरू होगी।
  • इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।
  • स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे।
  •    उज्जवला योजना के तहत 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए।

ये भी पढ़ें : Union Budget 2023 : बजट के बाद जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?, आसान भाषा में देखिए पूरी लिस्ट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

सरकार ने की बड़ी घोषणाएं

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitaraman) ने संसद में बुधवार को आम बजट 2023-24 (Union Budget 2023) को पेश किया। बजट पेश (Union Budget 2023) करने के दौरान वित्त मंत्री (FM Nirmala Sitaraman) ने कई बड़ी घोषणाएं की, जिसका व्यापक असर आम जनता के जीवन पर पड़ेगा। इस आम बजट (Union Budget 2023) में मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को भी बड़ा तोहफा दिया। इसके साथ ही एकलव्य स्कूलों में 38 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मियों की भर्ती की भी घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें : Budget 2023 : मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 7 लाख रुपये तक की आमदनी अब टैक्स-फ्री

सरकार का आखिरी पूर्ण बजट

गौरतलब है कि ये नरेन्द्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है क्योंकि साल 2024 में लोकसभा इलेक्शन होने वाला है। इस चुनाव से पहले फरवरी 2024 में सरकार का अंतरिम बजट आएगा। आपको बता दें कि आमतौर पर अंतरिम बजट में सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button