राष्ट्रीय

Union Budget 2023 : बजट के बाद जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?, आसान भाषा में देखिए पूरी लिस्ट

Union Budget 2023 : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitaraman) ने संसद में बुधवार को आम बजट 2023-24 (Union Budget 2023) को पेश किया। बजट पेश (Union Budget 2023) करने के दौरान वित्त मंत्री (FM Nirmala Sitaraman) ने कई बड़ी घोषणाएं की, जिसका व्यापक असर आम जनता के जीवन पर पड़ेगा। इस आम बजट (Union Budget 2023) में मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को भी बड़ा तोहफा दिया। इसके साथ ही एकलव्य स्कूलों में 38 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मियों की भर्ती की भी घोषणा की गई है लेकिन आइए जानते हैं कि बजट (Union Budget 2023) पेश होने के बाद अब कौन-सी वस्तु सस्ती और महंगी हो जाएगी।

जानिए क्या-क्या होगा सस्ता?

लैब में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए अब सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इसके साथ मोबाइल पुर्जों और कैमरा लेंसों के आयात शुल्क में छूट (Union Budget 2023) का प्रावधान किया गया है। हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए आयात सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इसके साथ ही खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे और अब इलेक्ट्रॉनिक वाहन सस्ते होंगे। मोबाइल भी सस्ते मिल सकते हैं और कैमरे के लेंस के दामों में भी गिरावट आएगी। 

  •  बैटरी की कीमत घटने से कुछ मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते होंगे।
  • इलेक्ट्रिक रसोई चिमनी पर आयात शुल्क में कटौती की गई है। देशी किचन चिमनी अब सस्ती मिलेंगी।
  • 7 लाख तक सालाना कमाने वालो को कोई कर नहीं देना होगा।
  • LED टीवी, बायोगैस से जुड़ी चीजें होंगी सस्ती
  • इलेक्ट्रिक कार की बैटरी सस्ती होगी
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल भी होंगे सस्ते
  • कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस सस्ते होंगे

ये भी पढ़ें : Budget 2023 : मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 7 लाख रुपये तक की आमदनी अब टैक्स-फ्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

जानिए क्या होगा महंगा?

अब महंगे सामानों की बात करें तो सरकार ने (Union Budget 2023) सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। इसे फिलहाल 16 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसकी कीमतें (Union Budget 2023) बढ़नी तय है। इसके साथ ही सोना-चांदी और हीरे खरीदना महंगा हो जाएगा। विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी। वहीं, देशी किचन चिमनी महंगी होगी।

  • सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगे होंगे।
  • सिगरेट की कीमत बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें : Budget 2023 : मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट, एकलव्य स्कूलों में होगी 38 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती

बजट पेश (Union Budget 2023) करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitaraman) ने कहा कि सि’गरे’ट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि धू’म्रपा’न करना महंगा हो जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button