BSEB 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, ऐसे देखें परीक्षा परिणाम
BSEB 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर 2023 का रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है लिहाजा रिजल्ट आप यहां देख सकते हैं।

BSEB 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर 2023 का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2023) जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षार्थियों की कॉपियां चेक हो चुकी हैं। अब बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। विभिन्न जिलों से अब टॉपर्स की कॉपियां मंगायी जा रही है।
रिजल्ट जारी होने पर बड़ा अपडेट
बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2023) जारी हो सकता है। हालांकि बिहार बोर्ड ने उस नोटिस को फर्जी करार दिया है, जिसमें इंटर का रिजल्ट 16 मार्च को जारी होने की बात कही गई है। बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार किया जा रहा है। साथ ही मार्कशीट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : केन्द्रीय कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ता पर आयी बुरी खबर

यहां देख सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ज 12वीं का रिजल्ट छात्र (BSEB 12th Result 2023) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स की कॉपियां के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। रिजल्ट की डेट आज जारी हो सकती है।


इस दिन शुरू हुआ था कॉपी चेकिंग का काम
बिहार बोर्ड इंटर (BSEB 12th Result 2023) की कॉपी के चेकिंग का काम 24 फरवरी से ही शुरू था। वहीं, परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। एग्जामिनेशन के लिए प्रदेश में 1464 सेंटर बनाए गये थे। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 1318227 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें 681795 छात्रों और 636432 छात्राओं ने परीक्षाएं दी थीं।