Bhojpuri actress suicide : भोजपुरी एक्ट्रेस ने होटल में की सुसाइड, फिल्म इंडस्ट्री में मचा तहलका, आज ही हुआ था गाना रिलीज

Bhojpuri actress suicide : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस (Bhojpuri actress suicide) आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर ली है। बताया जा रहा है कि मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मे फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhojpuri actress suicide) कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी को बड़ा झटका लगा है।
बनारस के इस होटल में की सुसाइड
आकांक्षा दुबे के बारे में ये जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने बनारस के एक होटल में सुसाइड (Bhojpuri actress suicide) की है। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी हीरोइन आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थी।

आज ही हुआ था गाना रिलीज
बताया जा रहा है कि आज ही यानी 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है – ‘आरा कभी हारा नहीं है..’। फिलहाल आकांक्षा दुबे (Bhojpuri actress suicide) द्वारा उठाए गये इस कदम पर उनके प्रशंसक जरा-सा भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Pushpa 2 : इस दिन आएगा अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर, लीड रोल में होगी ये एक्ट्रेस!
आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। फिलहाल आकांक्षा दुबे ये खौफनाक कदम (Bhojpuri actress suicide) क्यों उठाया है, ये भी जांच का विषय है।


डिप्रेशन की वजह से छोड़ी थी इंडस्ट्री
जानकारी के मुताबिक 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। हालांकि साल 2018 में वे डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नये कलाकारों को नये जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है, जिसकी वजह से कांफिडेंस टूट जाता है।