ज्योतिषलाइफस्टाइल

Chandra Grahan 2023 : इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम..नहीं तो 15 दिन होंगे खतरनाक

Chandra Grahan 2023 : साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023) जल्द ही लगने जा रहे हैं। ये खगोलीय घटना बेहद खास रहने वाला है क्योंकि कहा जा रहा है कि ये ग्रहण 139 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाला है। बड़ी बात ये है कि इस बार चंद्रग्रहण तुला राशि में लगने वाला है।

इस दिन लगेगा चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023)  को लेकर आप सबसे पहले तारीख नोट कर लें। साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लगने वाला है। हालांकि धार्मिक नजरिए से देखें तो ग्रहण को बहुत ही अशुभ माना जाता है। 5 मई को उपच्छाया चंद्रग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा और 6 मई को सुबह 01 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें : कच्चा लहसुन खाने से खत्म हो जाते हैं 11 रोग, इन खतरनाक बीमारियों से रखता है दूर

Chandra Grahan 2023

यहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

खगोलविदों के मुताबिक ग्रहण (Chandra Grahan 2023)  की कुल अवधि 4 घंटें 18 मिनट होगी। बड़ी बात ये है कि ये बड़ी खगोलीय घटना भारत में नहीं दिखाई देगी। ये चंद्रग्रहण यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मध्य एशिया, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

भारतीय संस्कृति में धार्मिक महत्व रखने वाले बुद्ध पूर्णिमा को पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023)  लगेगा। गौरतलब है कि ये घटना तब होती है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। धरती सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा की सतह तक पहुंचने से रोकती है लिहाजा इसे चंद्रग्रहण कहते हैं।

Chandra Grahan 2023

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ख्याल

चंद्रग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष ख्याल रखना होता है। इस वक्त पर महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। साथ ही ग्रहण के दौरान की अवधि मेंखाना पकाने और खाने से भी बचना चाहिए। उन्हें भूलकर भी चाकू या किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

चंद्रग्रहण के दौरान इनका रखें ख्याल

  • चंद्रग्रण के वक्त गर्भवती महिलाओं के घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • खाना पकाने या खाना खाने से भी बचना चाहिए।
  • भूलकर भी कैंची या फिर चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • चंद्रग्रहण के दौरान क्रोध न करें। क्रोध करने पर अगले 15 दिन आपके लिए डैंजरस हो सकते हैं।
  • चंद्रग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित है।
  • इस दौरान किसी श्मशान भूमि पर भी नहीं जाना चाहिए क्योंकि निगेटिव एनर्जी काफी अधिक हावी रहती हैं।
Chandra Grahan 2023

चंद्रग्रहण के दौरान करें ये काम

  • चंद्रग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए।
  • चंद्रग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान कर गरीबों को दान देना चाहिए।
  • चंद्रग्रहण के बाद पूरे घर और आवास को शुद्ध करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button