BPSC Teacher Recruitment 2023 : बिहार में 1 लाख 70 हजार 461 टीचर्स की निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से करें अप्लाई, जानें पूरा डिटेल

BPSC Teacher Recruitment 2023 : खुशखबरी। बिहार में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (BPSC Teacher Recruitment 2023) शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई है। BPSC ने 1 लाख 70 हजार 461 टीचर्स की बंपर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीपीएससी द्वारा ये अधिसूचना मंगलवार 30 मई 2023 को जारी की गई है।
हाइलाइट्स
टीचर्स की निकली बंपर भर्ती
BPSC द्वारा जारी किए गये शिक्षक भर्ती 2023 (BPSC Teacher Recruitment 2023) की अधिसूचना के मुताबिक क्लास 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की कुल रिक्तियां 67 हजार 66 निकाली गई हैं। इसके सा ही क्लास 9, 10 और 11, 12 के लिए विभिन्न विषयों के लिए कुल 1 लाख 3 हजार 395 टीचर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
ये भी पढ़ें : Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर भागे लोग, दहशत में नागरिक

इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म
BPSC ने तीनों ही स्तरों पर बिहार के कई जिलों के लिए निकाली गई टीचर्स (BPSC Teacher Recruitment 2023) की रिक्तियों का ब्रेक-अप जारी किया है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर एक्टिव लिंक पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि BPSC द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक क्लास 1 से 12 तक 1 लाख 70 हजार 461 टीचर्स की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाए। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 जुलाई 2023 रखी गई है। इस दिन तक उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं।


आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म BPSC के अप्लीकेशन पोर्टल onlinebpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।