लाइफस्टाइल

Diwali 2024 : लक्ष्मी पूजन के लिए राशि के अनुसार पहनें ये शुभ रंग के कपड़े, बढ़ेगा सौभाग्य, बदल जाएगी आपकी किस्मत

NEWS DESK : इस दीपावली (Diwali 2024) अपनी राशि के अनुसार सही रंग पहनकर लक्ष्मी पूजा करें और जीवन में सौभाग्य का स्वागत करें। पूजन के वक्त सही रंगों का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। खासकर अपनी राशि के अनुसार अगर आप रंगों का चुनाव करते हैं तो उससे आपका सौभाग्य बढ़ेगा और माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान होंगी।

मेष : मेष राशि के जातक दीपावली के दिन लाल या इसके मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनें, इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आसमानी या रॉयल ब्लू रंग शुभ रहेगा। डार्क ब्लू रंग से बचें।

मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए नारंगी रंग पहनना लाभकारी रहेगा, यह धन आकर्षित करने में सहायक माना जाता है।

कर्क : कर्क राशि वालों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग उनकी समृद्धि में वृद्धि करेगा।

सिंह : सिंह राशि के लिए दिवाली पर भूरे रंग के कपड़े शुभ होते हैं, इससे समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ें : नीम करोली बाबा की इन बातों को बांध लें गांठ…जिंदगी में हमेशा सफलता चूमेगी आपके कदम

Diwali 2024
Diwali 2024

कन्या : कन्या राशि के जातकों को सफेद रंग के वस्त्र पहनने से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला : तुला राशि वालों के लिए पीला रंग लाभदायक माना गया है। इसे पहनने से समृद्धि में वृद्धि होती है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक मैरून रंग के कपड़े पहनें। यह रंग उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

धनु : धनु राशि वालों के लिए पर्पल रंग का चयन शुभ रहेगा, जिससे समृद्धि बढ़ेगी।

Diwali 2024
Diwali 2024

मकर : मकर राशि के जातकों को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए ग्रे रंग का चयन लक्ष्मी कृपा दिलाएगा।

मीन : मीन राशि के जातक गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। यह रंग जीवन में खुशियां और समृद्धि लाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button