करियर

Bihar Rojgar Mela 2024 : युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, 9-17 दिसंबर तक इन पांच जिलों में होगा आयोजन, नोट कर लें पता


Bihar Rojgar Mela 2024 : बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है। 9 से 17 दिसंबर 2024 तक राज्य के पांच जिलों में ‘जिला स्तरीय रोजगार-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला’ (Bihar Rojgar Mela 2024) का आयोजन किया जाएगा। यह मेला श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पा सकते हैं।

पटना के दीघा स्थित सरकारी ITI परिसर में 17 दिसंबर को रोजगार मेला (Bihar Rojgar Mela 2024) आयोजित होगा। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा भाग लेकर नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8825274020 पर संपर्क करें।

Bihar Rojgar Mela 2024
Bihar Rojgar Mela 2024

ये भी पढ़ें : Teacher Transfer : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए गहमागहमी तेज, मिले 33,227 आवेदन, जानिए तबादले का सबसे अधिक क्या बना प्राथमिक आधार

भोजपुर (आरा):
आयोजन स्थल: ब्लॉक रोड, कृषि भवन
तिथि: 9 दिसंबर
संपर्क: 9471232142

जमुई:
आयोजन स्थल: श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम
तिथि: 10 दिसंबर
संपर्क: 7004971954

लखीसराय:
आयोजन स्थल: नया बाजार, केआरके प्लस टू हाई स्कूल मैदान
तिथि: 11 दिसंबर
संपर्क: 6207083776

जहानाबाद:
आयोजन स्थल: गांधी मैदान
तिथि: 12 दिसंबर
संपर्क: 06114356978

Bihar Rojgar Mela 2024
Bihar Rojgar Mela 2024

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम का समय : सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित जिले के रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।

यह रोजगार मेला तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को निजी क्षेत्र में अपनी क्षमताओं के अनुसार नौकरी पाने का मौका देगा। सरकार के इस प्रयास से युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य के विकास को भी गति मिलेगी।

Bihar Rojgar Mela 2024
Bihar Rojgar Mela 2024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button