JEE Main Admit Card 2025 जारी : यहां जानें कैसे करें डाउनलोड और परीक्षा डिटेल्स
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 (JEE Main Admit Card 2025) सत्र-1 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं।

NEWS DESK : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 (JEE Main Admit Card 2025) सत्र-1 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Main 2025 की परीक्षा 22, 23 और 24 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
JEE Main Admit Card 2025 का कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE (Main) 2025 सत्र-1 प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां आवश्यक डिटेल्स (रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा का पैटर्न और शेड्यूल
JEE Main 2025 में दो पेपर होंगे :
पेपर 1 (B.E/B.Tech) :
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
पेपर 2 (B.Arch/B.Planning):
यह एकल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2025) में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा तिथि जैसी जरूरी जानकारियां दी गई हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से लेकर पहुंचे।

पंजीकरण की अवधि
JEE Main 2025 (JEE Main Admit Card 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 22 नवंबर 2024 को समाप्त हुई थी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
अपडेट्स और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।