बिहार

Holi Special Train : होली में घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाया ये स्पेशल ट्रेन, करा लें रिजर्वेशन, टाइमिंग कर लें नोट

Holi Special Train : यात्रियों की सुविधा एवं होली फेस्टिवल के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 02883/02884 रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train) का परिचालन होगा।

जी हां, ट्रेन संख्या 02883 रांची – गोरखपुर होली स्पेशल (Holi Special Train) ट्रेन दिनांक 12/03/2025 (बुधवार) को रांची से प्रस्थान करेगी ( केवल एक ट्रिप)। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान बुधवार 23:55 बजे, मूरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, गोमो आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, कोडरमा आगमन 05:33 बजे प्रस्थान 05:35 बजे, गया आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:25 बजे, बनारस आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:58 बजे एवं गोरखपुर आगमन गुरुवार 19:50 बजे होगा।

ये भी पढ़ें : Transfer-posting in Bihar : बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Holi Special Train
Holi Special Train

ट्रेन संख्या 02884 गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train) दिनांक 14/03/2025 (शुक्रवार) को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी (केवल एक ट्रिप)। इस ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान शुक्रवार 11:00 बजे, बनारस आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 19:23 बजे प्रस्थान 19:33 बजे, गया आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, कोडरमा आगमन 23:23 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, गोमो आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, मूरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं रांची आगमन शनिवार 05:30 बजे होगा।

ये भी पढ़ें : Oil research in Bihar : बिहार के इस जिले में तेल और गैस के लिए खुदाई शुरू, मालामाल होगा बिहार!, अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान

Holi Special Train
Holi Special Train

इन ट्रेनों (Holi Special Train) में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त का 01 कोच कुल 22 कोच होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button