Rain Alert : बिहार में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, इन इलाकों में तीन की मौत

Rain Alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश (Rain Alert) और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
38 जिलों के लिए Rain Alert
मौसम विभाग ने 26 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है, वहीं, यलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें : Fire in Train : बिहार से पंजाब जा रही ट्रेन में हुआ हादसा, यात्रियों में मची भगदड़

26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और लखीसराय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां आंधी के साथ तेज बारिश (Rain Alert) हो सकती है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

यलो अलर्ट वाले जिले
वहीं, दक्षिणी और मध्य बिहार के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पटना, बेगूसराय, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश (Rain Alert) की संभावना है।
ये भी पढ़ें : देश से गद्दारी! : फेमस YouTuber समेत 6 गिरफ्तार, ISI के लिए जासूसी का लगा गंभीर आरोप

आंधी-पानी में तीन की मौत
इधर, शनिवार को भी बिहार के कुछ जिलों में आंधी-पानी की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस दौरान गया में आंधी-बारिश में दीवार गिरने से दो की मौत हुई है। वहीं,औरंगाबाद के नवीनगर ब्लॉक के कर्मा फतेहपुर गांव में तेज आंधी के कारण एक पेड़ घर पर गिर गया। इसकी चपेट में एक महिला आ गई और उसकी मौत हो गयी।