Bihar
Bihar : बिहार में 649 नये पुलों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में कुल 649 नये पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में संपर्कता और आवागमन बेहतर होगा।
सभी स्वीकृत पुलों के निर्माण पर अनुमानित रूप से ₹ 297712.077 लाख की लागत आएगी। योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्वी चंपारण को सबसे अधिक पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।
पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर होगी। इन पर लगभग ₹ 20574.26 लाख खर्च होंगे। यह जिला राज्य में पुल निर्माण के लिहाज से सबसे अग्रणी स्थान पर है। राजधानी पटना की बात करें तो यहां 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी, जिन पर अनुमानित ₹ 7203.72 लाख की लागत आएगी।
इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क और सुगमता, किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्योगोन्मुखी बनाना है। इसके माध्यम से राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिल रही है।
Punjab flood : रिलायंस, पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन,…
Train Me Aag : बिहार के पूर्णिया जा रही ट्रेन में आग लगने की खबर…
Heavy Rain in Bihar : बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने एकबार…
IAS Transfer : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि प्रदेश…
Modi cabinet Decision : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक से…
Paris Protests : नेपाल के बाद अब एक और देश में जनता का आक्रोश भड़क…