Bihar cold weather : बिहार में बढ़ी ठिठुरन, पछुआ हवा ने बढ़ाई मुश्किल, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

SHARE:

Bihar cold weather

Bihar cold weather : बिहार में पछुआ हवाओं की तेज रफ्तार ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पछुआ हवाओं की वजह से ही न्यूनतम पारा गिर गया है और ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह और रात के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिन और भी मुश्किल हो सकते हैं।

Bihar cold weather : बिहार में बढ़ी ठिठुरन

कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति है। सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है लिहाजा तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, कई जिलों में हल्की धूप निकलेगी, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : NIA Raid in Bihar : बिहार समेत तीन राज्यों में NIA की रेड, 4 गिरफ्तार, एक करोड़ कैश और गोला-बारूद भी बरामद

Bihar cold weather
Bihar cold weather

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम में ठंड बढ़ेगी क्योंकि ईस्टर्न बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है और अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है लेकिन बिहार में बारिश की संभावना नहीं है।

Bihar cold weather
Bihar cold weather

फिलहाल वेदर डिपार्टमेंट ने ये आशंका जतायी है कि पटना, गया, भोजपुर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Bihar cold weather
Bihar cold weather
और पढ़ें