Homeराष्ट्रीयअफगानिस्तान के स्कूलों में लगातार 3 बम ब्लास्ट, 25 छात्रों की दर्दनाक...

अफगानिस्तान के स्कूलों में लगातार 3 बम ब्लास्ट, 25 छात्रों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) से आ रही है, जहां दहशतगर्दों ने स्कूल में पढ़ने वाले मासूमों को निशाना बनाया है। काबुल (Kabul) में आज लगातार तीन ब्लास्ट (Bomb Blast in school) हुए है। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया।

25 स्कूली छात्रों की मौत

स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस धमाके में करीब 25 स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों स्टूडेंट्स बुरी तरह जख्मी हैं। ब्लास्ट तब हुए, जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 6 बच्चों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि पहला धमाका राजधानी काबुल के मुमताज एजुकेशनल सेंटर के पास हुआ। ये धमाके 20 से 25 मिनट के अंतर से हुए। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा धमाका अब्दुरहीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ जब बच्चे क्लास अटेंड करके बाहर आ रहे थे।

स्कूल के बाहर मौजूद एक टीचर के मुताबिक धमाके के वक्त वहां कई बच्चे मौजूद थे। इस दौरान टीचर ने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई।
धमाकों के बाद घायलों को अस्पताल ले जा गया, लेकिन कई बच्चे मौके पर ही दम तोड़ चुके थे।

गृह मंत्रालय ने की पुष्टि

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। टोलो न्यूज के मुताबिक अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने धमाके की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments