Homeराष्ट्रीयBangladesh Hindu killing : बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, मचा...

Bangladesh Hindu killing : बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, मचा हड़कंप, बोला आरोपी – कर रहा था मजाक

Bangladesh Hindu killing : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसी कड़ी में मयमनसिंह जिले में बड़ी वारदात हुई है, जहां एक हिन्दू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। ये घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bangladesh Hindu killing : एक और हिन्दू की हत्या

जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को भालुका उपजिला स्थित एक कपड़े की फैक्ट्री में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हिन्दू समुदाय के बजेन्द्र विश्वास की गोली लगने से मौत हो गई। वह 42 साल का था। इस मामले में बजेन्द्र विश्वास के साथी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 29 दिसंबर की शाम पौने 7 बजे के करीब सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड के परिसर में नोमान और बजेन्द्र की तैनाती थी।

ये भी पढ़ें : Jeevika Didi : बिहार के ग्रामीण इलाकों में जीविका दीदियां करेंगी निबंधन, बनेगी डिजिटल दीदी

Bangladesh Hindu killing
Bangladesh Hindu killing

तभी बातचीत के दौरान नोमान ने मजाक में बजेन्द्र पर गन तान दिया, तभी गोली अचानक चल गई और बजेन्द्र विश्वास के पैर में लग गई। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, जिस तरीके से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले हो रहे हैं, वैसे में इस घटना के बाद सवाल खड़े होने लगे हैं।

Bangladesh Hindu killing
Bangladesh Hindu killing

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शॉटगन जब्त कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास नाम के एक हिन्दू शख्स की भी हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments