HomeकरियरBihar Enforcement Sub Inspector Result 2026 : प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33...

Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026 : प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों पर जारी हुआ परिणाम

Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के स्तर से परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी के स्तर से यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026 : 33 पदों पर जारी हुआ परिणाम

इसके अनुसार प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदाधिकारियों के जारी परिणाम में 22 पुरुष और 11 महिलाएं चयनित हुई हैं। इसमें सभी कोटि की सभी रिक्तियां भरी गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए योगदान की कार्रवाई राज्य परिवहन आयुक्त के स्तर से की जाएगी। विस्तृत परीक्षाफल और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट टैब पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सुपौल से CM नीतीश का बड़ा संदेश, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी, महिलाओं को 2 लाख सहायता, बोले मंत्री विजय चौधरी : उनके नेतृत्व में ही चलेगी सरकार

Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026
Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026

गौरतलब है कि इस पद के लिए चयन आयोग के स्तर से 28 मई 2025 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इन पदों पर चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा तथा मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसके बाद चयनित उपर्युक्त अभ्यर्थियों के परिणाम प्रकाशित किए गए हैं।

Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026
Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments