HomeबिहारWeather alert : बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग...

Weather alert : बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Weather alert : बिहार में रोजाना मौसम बदल रहा है। कभी चुभने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं तो कभी बारिश की वजह से मौसम बदलता दिख रहा है। बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश में आंधी-पानी का दौर देखने को मिल सकता है।

Weather alert : आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों में बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। 15 मार्च से बिहार का मौसम बिगड़ सकता है। इसके साथ ही कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। यह सिलसिला 17 मार्च तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Weather alert
Weather alert

इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान

मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च को सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार के साथ-साथ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : Bihar revenue department : बिहार राजस्व सेवा के 5 अधिकारियों का त्याग-पत्र, डिप्टी सीएम ने किया स्वीकार, यहां जानिए सभी के नाम

Weather alert
Weather alert

इसके साथ ही 16 मार्च को पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, जमुई पूर्वी बिहार के सभी जिलों में आंधी बारिश होने की स्थिति बनेगी। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather alert
Weather alert

वहीं, 17 मार्च को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, वैशाली, पूर्णिया सहित उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में सबसे अधिक खराब मौसम रहेगा लिहाजा इन इलाकों के लोगों को काफी एहतियात बरतना होगा। किसानों से मौसम विभाग ने बारिश होने के दौरान खेतों में जाने की मनाही की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments