Homeक्राइमबिहार में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, बदमाशों ने फूंकी गाड़ी, इलाके...

बिहार में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, बदमाशों ने फूंकी गाड़ी, इलाके में दहशत

MUNGER : बिहार में क्राइम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार पुलिस को खुली चुनौती मिल रही है। ताजा मामला मुंगेर का है, जहां दो शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

डबल मर्डर से मचा हड़कंप

ये पूरी घटना जिले के खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकुंड पर्यटन स्थल की है। स्थल के पास एक जले वाहन के साथ दो लोगों की डेड बॉडी मिली है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकुंड क्षेत्र में स्नान करने आए पर्यटकों द्वारा ऋषि कुंड पर्यटन से 100 मीटर पहले ही नौवागढ़ी-ऋषिकुंड पथ समीप एक जला वाहन खड़ा दिखा।

थोड़ी ही दूरी पर दो लोगों की डेड बॉडी भी दिखी, जिसके बाद लोगों ने शामपुर थाना को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति गाड़ी के ड्राइवर और उप चालक है।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

वहीं, मृतक रामपुर पंचायत तारापुर के रहने वाले मो. महमुद्दीन का 25 साल का पुत्र मो. सज्जाद है और दूसरे व्यक्ति की पहचान छेदी मांझी का 30 वर्षीय बेटा बबलू मांझी है। इस मामले की जानकारी देते हुए खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार बताया कि एक जले वाहन के साथ दो व्यक्ति का शव पाया गया है। एक की हत्या पीट-पीटकर की गई है तो दूसरे के सिर में गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments