Homeक्राइमBIHAR : भ्रष्ट अधिकारियों पर EOU ने कसा शिकंजा, थानेदार और प्रधान...

BIHAR : भ्रष्ट अधिकारियों पर EOU ने कसा शिकंजा, थानेदार और प्रधान लिपिक के कई ठिकानों पर मारा छापा

PATNA : बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि करप्ट अधिकारियों पर एकबार फिर आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने शिकंजा कसते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

EOU ने कसा शिकंजा

EOU ने आज दो भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए भोजपुर के सहार में थानाध्यक्ष रहे आनंद कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड मारी है। इसके साथ ही EOU की टीम ने औरंगाबाद जिला समाहरणालय के जिला कल्याण कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

सहार के थानाध्यक्ष रह चुके आनंद कुमार सिंह के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उनके बालू माफिया के साथ कनेक्शन की जानकारी सामने आई थी। आनंद कुमार सिंह के बाढ़ स्थित पैतृक निवास और पटना के रूपसपुर में किराए के मकान में छापेमारी की गई है।

बाढ़ थाना के शहरी गांव में आनंद कुमार सिंह का पैतृक आवास है जबकि रूपसपुर के अपर्णा कॉलोनी में किराए के मकान में उनका रहना है। इन दोनों जगहों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है।

EOU की छापेमारी जारी

उधर, औरंगाबाद जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इसमें औरंगाबाद के जम्होर थाना स्थित उनके पैतृक आवास औरंगाबाद के मिनी बीघा स्थित मकान और औरंगाबाद जिला समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भी तलाशी ली जा रही है।

इन दोनों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीय़ छापेमारी खत्म होने के बाद ही अंतिम तौर पर रिकवरी को लेकर कोई जानकारी साझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments