Tejpratap : तेजप्रताप यादव ने गठबंधन के नाम का किया एलान, कहा : बिहार उनका परिवार, AI जनरेटेड वीडियो पर कांग्रेस पर बरसे

SHARE:

Tejpratap

Tejpratap : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप अब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हो गये हैं। वे लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।

तेजप्रताप यादव ने पूरे दमखम के साथ बिहार विधानसभा चुनाव मैदान में ताल ठोकने की बात कही है और इसके साथ ही उन्होंने अपने गठबंधन के नाम का ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार उनका परिवार है और जनता सीएम। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं, जनता ही उनके लिए सीएम है।

Tejpratap
Tejpratap

इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके साथ कई दल आ रहे हैं और सभी को मिलाकर जो गठबंधन बना है, उसका नाम बिहार गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि साछ चलने वाले दलों का स्वागत और अभिनंदन है। तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं, उनको आशीर्वाद है।

Tejpratap
Tejpratap

वहीं, बिहार कांग्रेस द्वारा जारी किए गये पीएम मोदी और उनकी मां की AI-जनरेटेड वीडियो पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि मां शब्द को सियासत के तराजू में नहीं तौला जाता है। ऐसा करने वालों को पाप लगता है और भगवान का प्रकोप बढ़ता है। मां के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Tejpratap
Tejpratap
और पढ़ें