Homeक्राइमबिहार में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में...

बिहार में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

PATNA : बिहार में एकबार फिर दर्दनाक घटना हुई है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रदेश में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

दरअसल, पहली हृदयविदारक घटना नालंदा में हुई है, जहां इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर खोरमपुर हॉल्ट के पास 2 साल की बच्ची के साथ एक महिला ट्रेन के आगे कूद पड़ी, जिससे दोनों की मौत हो गई। अबतक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक खोरमपुर हॉल्ट और गड़ेरिया बिगहा गांव के बीच ये घटना हुई है।

इलाके में मची सनसनी

वहीं, दूसरी घटना सहरसा में हुई है, जहां सौरबाजार थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास एक शख्स ने अपने यार को ही चलती ट्रेन के आगे धकेल कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सहरसा जा रही थी। मृतक की पहचान अर्रहा गांव के निवासी अमरेन्द्र यादव के बेटे रोशन कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 साल है।

वहीं, तीसरी घटना पटना के मोकामा की है, जहां जलपाईगुड़ी से मुंबई जा रहे एक शख्स की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने चाचा सहित 11 लोगों के साथ मजदूरी करने गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments