Homeराष्ट्रीयUPSC AIR 3 : बीजेपी नेता के बेटे ने किया कमाल, UPSC...

UPSC AIR 3 : बीजेपी नेता के बेटे ने किया कमाल, UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया तीसरा रैंक, मुख्यमंत्री ने फोनकर दी बधाई

UPSC AIR 3 : बीजेपी नेता के बेटे ने वाकई कमाल कर दिया है और UPSC civil services exam में पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरी फैमिली का नाम रौशन कर दिया है। उसकी इस कामयाबी के बाद मुख्यमंत्री ने खुद फोनकर बीजेपी नेता को बधाई दी है।

UPSC AIR 3 : बीजेपी नेता के बेटे ने किया कमाल

बीजेपी के नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ढुल ने ये कमाल किया है और पूरे हरियाणा का नाम रौशन किया है। एकांश ढुल की इस कामयाबी से पूरा परिवार गदगद है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद बीजेपी नेता कृष्ण ढुल को फोनकर बधाई दी है। बेटे एकांश की इस कामयाबी से पिता कृष्ण ढुल फूले नहीं समा रहे हैं। एकांश ढुल हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं। उनके पिता भाजपा नेता कृष्ण ढुल पंचकूला के सेक्टर-14 में रहते हैं।

UPSC AIR 3
UPSC AIR 3

ये भी पढ़ें : यूपीएससी का निकला रिजल्ट, टॉप-10 में दो बिहारी, किराना दुकानदार के बेटे ने भी किया कमाल, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

मिल गया मेहनत का फल

कृष्ण ढुल की माने तो उनका बेटा पिछले 8 सालों से लगातार मेहनत कर रहा था। उन्होंने कहा कि जिस एकाग्रता के साथ वो लगा हुआ था, उसके लिए उसे साधुवाद है। इसने ये साबित किया है कि अगर एक बच्चा एक लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत करेगा तो कामयाब होगा।

ये भी पढ़ें : ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने क्रैक किया UPSC, 301वीं रैंक हासिल कर भोजपुर का नाम किया रौशन

UPSC AIR 3
UPSC AIR 3

कृष्ण ढुल की माने तो एकांश ढुल जब पहली बार सेलेक्ट हुआ था तो उसका 342वां रैंक आया था। उसके बाद अगला जब अटेंप्ट दिया, तब उसका 290 रैंक आया था। तब भी वो IAS और IPS में नहीं जा पाया था। इस बार वो एक्ट्रा कॉन्फिडेंट था। पेपर के बाद जब वो इंटरव्यू देकर आया तो उसके अंदर अलग प्रकार का आत्मविश्वास मैंने देख रहा था। उसने कहा कि पापा मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा गया है, निश्चित तौर पर पापा मैं इंडिया के टॉप बच्चों में आऊंगा। इस लेवल तक पहुंचेगा, ये उसने, मैंने और मेरी पत्नी ने सोचा भी नहीं था।

UPSC AIR 3
UPSC AIR 3

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments