Homeराष्ट्रीयPetrol Diesel Price: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल 9.5 रुपये और...

Petrol Diesel Price: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये होगा सस्ता, सिलेंडर पर भी मिलेगी सब्सिडी

NEWS DESK : केन्द्र सरकार ने आम आदमी पर पड़ने वाली महंगाई के बोझ को कम करने का प्रयास किया है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार ने देशवासियों को तोहफा देते हुए पेट्रोल 9.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया है।

महंगाई से मिलेगी राहत!

इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।

पेट्रोल और डीजल की कीमत पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ उपभोक्ताओं को 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। साल में 12 सिलेंडर पर ही यह सब्सिडी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है। ऐसे में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात की जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments