Delhi Bomb Blast : दिल्ली के लालकिले के पास हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं लेकिन इस बीच CCTV फुटेज के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है कि इस ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता डॉ. मोहम्मद उमर आखिर के तीन घंटे क्या करता रहा।
Delhi Bomb Blast : CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा
CCTV फुटेज के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर का रहने वाला मुख्य साजिशकर्ता डॉ. मोहम्मद उमर आखिर के तीन घंटे अपनी हुंडई i20 कार में बैठा रहा और नीचे तक नहीं उतरा। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक उमर ने अपनी कार 3 बजकर 19 मिनट पर पार्किंग में लगाया और फिर धमाके से कुछ देर पहले यानी 6 बजकर 48 मिनट पर कार को पार्किंग से बाहर निकाला।

पार्किंग से बाहर निकलते ही थर्रा उठा पूरा इलाका
कार को पार्किंग से बाहर निकालने के कुठ ही मिनटों बाद कार में जोरदार धमाका हुआ और पूरा इलाका थर्रा उठा। इस सीसीटीवी फुटेज को देखने से ये लग रहा है कि मोहम्मद उमर किसी योजना को तैयार कर रहा था। कहा ये भी जा रहा है कि हो सकता है कि वो भीड़ बढ़ने का इंतजार कर रहा हो या फिर किसी के आदेश के बाद ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा हो।

फिलहाल इस बड़ी घटना के बाद मोहम्मद उमर की मां और दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि मोहम्मद उमर फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। वह कश्मीर का रहने वाला था।

