Delhi me lagi aag : दिल्ली के पालम इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है, जहां चार मंजिला एक मकान में आग लगने से कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है।
Delhi me lagi aag : दिल्ली के पालम में भीषण अगलगी
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में पहले आग लगी। फिर आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। आग तेजी से ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त घर में आग लगी, उस वक्त कुल 18 लोग इस मकान में मौजूद थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही कुछ लोग ऊपरी मंजिल से कूद पड़े और जान बचाई लेकिन बाहर निकलने के एकमात्र रास्ते पर ही आग लगने की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गये।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है।

