Homeराष्ट्रीयEV Charging Fire : कार चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग, 8...

EV Charging Fire : कार चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अधिकांश बिहार के रहवासी

EV Charging Fire : इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन मंजिला मकान धू-धूकर जल उठा और देखते ही देखते 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं 4 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं।

EV Charging Fire : 8 लोगों की दर्दनाक मौत

ये हादसा इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है, जहां इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान भीषण आग लग गई है। इस हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, बहू सिमरन सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में मनोज पुगलिया के 6 रिश्तेदारों की मौत हुई है, जो एक दिन पहले यानी मंगलवार को बिहार के किशनगंज से इंदौर पहुंचे थे।

EV Charging Fire
EV Charging Fire

ये भी पढ़ें : Delhi me lagi aag : दिल्ली के इस इलाके में भीषण अगलगी, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मची चीख-पुकार 

इस हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक कार से घर में लगी आग धीरे-धीरे सिलेंडर तक पहुंच गई, जिसके बाद पूरा घर चपेट में आ गया। एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे। धमाका इतना तीव्र था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया।

बड़ी बात ये है कि आग लगने के बाद इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने की वजह से घर में लगा डिजिटल लॉक खुल नहीं पाया और 8 लोग काल के गाल में समा गये। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments