Homeक्राइमHorrific road accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा, एजुकेशनल टूर पर...

Horrific road accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा, एजुकेशनल टूर पर जा रही बस का एक्सीडेंट, दो शिक्षकों की मौत, कई छात्र जख्मी

Horrific road accident : बिहार में एकबार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।

Horrific road accident : भीषण हादसे में 2 शिक्षकों की गई जान

ये हादसा रोहतास के परसथुआ थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां कैमूर जिले के चैनपुर अंचल अंतर्गत मध्य विद्यालय बढ़ौना से एजुकेशनल टूर के लिए पटना जा रही बस को NH 319 पर एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये और मौके पर ही दो शिक्षकों की मौत हो गई।

Horrific road accident
Horrific road accident

मृत शिक्षकों में कैमूर के संजय कुमार राय हैं, जो कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव के निवासी थे, वहीं, दूसरे शिक्षक पुनीत कुमार सिंह थे, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के रहने वाले थे। वहीं, बस में कुल 7 टीचर्स समेत 36 बच्चे और एक अभिभावक सवार थे।

ये भी पढ़ें : Holi special trains : होली में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, 9 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का एलान, देखें लिस्ट

Horrific road accident
Horrific road accident

5 अन्य शिक्षक भी जख्मी

इस हादसे में 5 अन्य शिक्षकों के भी घायल होने की सूचना है। इनमें विपिन पाण्डेय, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, जख्मी टीचर्स का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments