HomeऑटोHyundai Verna Facelift Launch : नये लुक और दमदार फीचर्स के साथ...

Hyundai Verna Facelift Launch : नये लुक और दमदार फीचर्स के साथ नई वर्ना लॉन्च, जानिए डिजाइन, लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ क्या है कीमत?

Hyundai Verna Facelift Launch : कार बनाने वाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को नए डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ पेश किया है। बताया जा रहा है कि इस नए मॉडल में 25 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं, जिससे कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मजबूत हो गई है।

Hyundai Verna Facelift Launch : जानिए कीमत और वेरिएंट

नई हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख 98 हजार रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18 लाख 25 हजार रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Hyundai Verna Facelift Launch
Hyundai Verna Facelift Launch

नई वर्ना को पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें नया ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फ्रंट और रियर बंपर और R16 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार का व्हीलबेस 2670 mm, चौड़ाई 1765 mm और लंबाई 4565 mm है, जिससे इसमें अच्छा केबिन स्पेस मिलता है।

ये भी पढ़ें : Mahindra XEV 9S : धमाकेदार फीचर्स के साथ Mahindra XEV 9S लॉन्च, खूबियां जान आप भी कहेंगे वाह!, जानें किस वजह से बनी ग्राहकों की पसंद

नई वर्ना में कई आधुनिक फीचर्स

नई वर्ना में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ड्यूल 10.25 इंच स्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Bose का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा लेदरेट सीट, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और पैसेंजर सीट एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Hyundai Verna Facelift Launch
Hyundai Verna Facelift Launch

सेफ्टी के मामले में कैसी है ये कार?

सेफ्टी के मामले में भी कार काफी मजबूत है। इसमें Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें करीब 20 ड्राइवर असिस्ट फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Hyundai Verna Facelift Launch
Hyundai Verna Facelift Launch

नई वर्ना फेसलिफ्ट में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन है, जो मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। दूसरा 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन है, जो 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments