LPG cylinder crisis : मिडिल ईस्ट में जारी महायुद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई लगातार प्रभावित हो रही है लिहाजा भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर आपाधापी मची हुई है। देश के अधिकतर प्रदेशों में गैस किल्लत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है लिहाजा लोग जमाखोरी भी करनी शुरू कर दिए हैं।
LPG cylinder crisis : घर में रखे थे 55 भरे हुए गैस सिलेंडर
कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने घर में एलपीजी के भरे हुए 55 सिलेंडर रखे हुए थे। ये पूरा मामला यूपी के हापुड़ जिले का है, जहां अब्दुल रेहान नाम का शख्स अपने घर में 55 सिलेंडर भरे हुए रखे थे। दावा किया जा रहा है कि अब्दुल रेहान समाजवादी पार्टी का नेता भी है। फिलहाल ये मामला सामने आने के बाद से वो फरार है।
ये भी पढ़ें : Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी हुआ और महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

एक्शन में सरकार
हालांकि, सपा के जिलाध्यक्ष की माने तो अब्दुल रेहान सपा का नहीं है। समाजवादी पार्टी ने इस सिरे से इस बात का खंडन किया है। वहीं, सिलेंडर की जमाखोरी को लेकर यूपी को योगी सरकार सख्त है। राज्य सरकार का निर्देश है कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कथित किल्लत की अफवाहें फैलाकर इसकी आड़ में जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी ने कहा था कि सूबे में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। हर जिले में पेट्रोल-डीजल की पूरी उपलब्धता के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
