NEWS DESK : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) के बाद अब एक और नये वायरस ने इंसानों पर हमला कर दिया है। इस नये वायरस के खुलासे के बाद दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य संगठनों में घबराहट की स्थिति है।
इंसानों पर नये वायरस का हमला
दरअसल, चीन में बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन के पहले मामले की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लोगों के बीच अभी इस संक्रमण के फैलने का जोखिम कम है। विदित है कि H3N8 का मामला 2002 में सबसे पहले उत्तरी अमेरिका में देखा गया था। इसके बाद इससे घोड़े, कुत्ते और सील संक्रमित हुए थे लेकिन इंसानों में इस संक्रमण का असर नहीं देखा गया था।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि मध्य हेनान प्रांत में रहने वाले एक 4 साल के लड़के ने इस महीने की शुरुआत में बुखार और अन्य लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती होने के बाद टेस्ट कराया था, जिसमें वह इस नये वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। आयोग ने कहा है कि लड़के के परिवार ने घर पर मुर्गियों को पाला था और परिवार जंगली बत्तखों की आबादी वाले इलाके में रहता था।
