HomeबिहारNishant Kumar : निशांत कुमार जेडीयू में कल होंगे शामिल, बिहार के...

Nishant Kumar : निशांत कुमार जेडीयू में कल होंगे शामिल, बिहार के दौरे पर भी निकलेंगे जल्द, बोले CM नीतीश – नहीं होगी कोई दिक्कत

Nishant Kumar : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल यानी शनिवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ये अब स्पष्ट हो गया है कि वे बिहार की राजनीति करेंगे।

Nishant Kumar : निशांत कुमार जेडीयू में कल होंगे शामिल

पटना में मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायकों की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक के बाद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि कल निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे और बहुत जल्द पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ये कहने पर कि वे राज्यसभा जा रहे हैं। कई माननीय काफी भावुक हो गये और रो पड़े। उन्होंने पुनर्विचार करने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें :UPSC civil services exam result 2025 : ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने क्रैक किया UPSC, 301वीं रैंक हासिल कर भोजपुर का नाम किया रौशन

Nishant Kumar
Nishant Kumar

सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा कि वह राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिहार में भी रहेंगे और सभी काम पहले की तरह चलते रहेंगे, सब कुछ वह देखते रहेंगे।

Nishant kumar
Nishant kumar
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments