HomeबिहारSamriddhi Yatra Madhepura : CM नीतीश ने समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा...

Samriddhi Yatra Madhepura : CM नीतीश ने समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा को दी 302 करोड़ रुपये की सौगात, आधिकारियों को दिए ये निर्देश

Samriddhi Yatra Madhepura : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में मधेपुरा जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura

Samriddhi Yatra Madhepura : मधेपुरा को करोड़ों की सौगात

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मधेपुरा पुलिस लाइन के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर मधेपुरा जिले के लिए 86 करोड़ रुपये की लागत से 137 योजनाओं का शिलान्यास एवं 216 करोड़ रुपये की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें : बिहार राजस्व सेवा के 5 अधिकारियों का त्याग-पत्र, डिप्टी सीएम ने किया स्वीकार, यहां जानिए सभी के नाम

Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने इसी परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कार्यों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह से काम करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए। जीविका दीदियों ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब आपकी बदौलत ही आगे बढ़ रहे हैं। हम सब जीविका दीदियां इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।

Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura

मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा संपोषित 15 हजार 748 स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को 176 करोड़ रुपये की राशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों को चाबी प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के 60 लाभुकों को 8 लाख 70 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura

मुख्यमंत्री ने जिला दिव्यांग सशक्तीकरण योजना के तहत दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल की चाबी प्रदान की। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण नियम के तहत प्रत्येक को 4 लाख 12 हजार रुपये का अनुदान दान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्पादों/कार्यों को देखा। मुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान जिले में कराए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार कुमार रवि, कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष, मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura
Samriddhi Yatra Madhepura
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments