Homeराष्ट्रीयPak General wink scandal : पाकिस्तान सेना के जनरल की शर्मनाक करतूत,...

Pak General wink scandal : पाकिस्तान सेना के जनरल की शर्मनाक करतूत, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिला पत्रकार को मारी आंख, देखें VIDEO

Pak General wink scandal : पाकिस्तान सेना के एक जनरल की शर्मनाक हरकत ने सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इनदिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल और सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक प्रेस वार्ता के दौरान एक महिला पत्रकार को आंख मारते नजर आ रहा है। इसका वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pak General wink scandal
Pak General wink scandal

Pak General wink scandal : पाक जनरल की शर्मनाक करतूत

ये वायरल वीडियो एक प्रेस कांफ्रेंस का है, जिसमें महिला पत्रकार अबसा कोमल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को लेकर जनरल चौधरी से सवाल करती है कि “आपने आज कहा कि वह (इमरान खान) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, देश विरोधी हैं और दिल्ली के इशारों पर काम करते हैं। यह पहले से कैसे अलग हैं और क्या हम आगे इस पर कोई डेवलपमेंट की उम्मीद करें?”

महिला जर्नलिस्ट को मारी आंख

महिला पत्रकार अबसा कोमल के इस सवाल पर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि और एक चौथा प्वाइंट भी जोड़ लें। वह एक जेहनी मरीज (मानसिक रोगी) भी है। इसके बाद मुस्कुराए और फिर महिला जर्नलिस्ट को देखकर आंख मारी। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, न्यूज़ अखाड़ा इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें : Nadella-Adani Meeting : माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मिले गौतम अदाणी, हुई खास बात, जानिए क्यों आईटी कंपनियां भारत पर लगा रही हैं दांव?

Pak General wink scandal
Pak General wink scandal

सोशल मीडिया यूजर्स का भड़का गुस्सा

फिलहाल पाकिस्तानी सेना के जनरल अहमद शरीफ चौधरी की इस हरकत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा है कि वर्दी पहना शख्स कैसे इसतरह की हरकतें कर सकता है। वहीं, दूसरे ने लिखा है कि इन्हें कोई सीरियसली नहीं लेता है और ये कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं।

Pak General wink scandal
Pak General wink scandal
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments